Atal Pension Yojana : भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए विभिन्न रूप से मदद करने की कोशिश करती है ताकि देश का प्रत्येक नागरिक आगे बढ़ सके और यह योजना विशेष रूप से सरकार महिलाओं और बच्चों के लिए नई-नई योजनाएं लागू करती है लेकिन देश के बुजुर्ग नागरिकों के लिए भी भारत सरकार योजनाएं लागू करती है भारत सरकार के माध्यम से अटल पेंशन योजना 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष की आयु के बाद वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन मिलती है इस पेंशन के माध्यम से वह अपनी आर्थिक जरूरत को पूरा कर सकते हैं आइये अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हैं .
Atal Pension Yojana 2025 क्या है ?
अटल पेंशन योजना भारत सरकार की वरिष्ठ नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों के लिए आर्थिक मदद दी जाती है और उनको एक सामाजिक सुरक्षा भी मिलती है ताकि बुढ़ापे में उनको एक आर्थिक सहारा मिल सके और अपनी आर्थिक जरूरत को पूरा करने में सक्षम हो क्योंकि बुढ़ापे में भारतीय नागरिक काम करने में सक्षम नहीं होते तो उनको मदद के लिए अटल पेंशन योजना के माध्यम से 1000 से लेकर 5000 प्रति महीने तक पेंशन मिल सकती है आईए जानते हैं कि इस योजना का लाभ देश के किन नागरिकों को मिलेगा कैसे मिलता है और किन-किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी ?
WATCH FULL VIDEO : https://youtu.be/fpChpzXW6PY?feature=shared
विषय | विवरण |
---|---|
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना (APY) |
शुरुआत वर्ष | 2015 |
लाभार्थी | असंगठित क्षेत्र के कामगार, गरीब एवं मध्यम वर्ग |
आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
निवेश अवधि | 18 से 60 वर्ष तक |
मासिक पेंशन राशि | ₹1,000 से ₹5,000 तक |
मासिक योगदान | ₹42 से ₹1,454 (आयु एवं पेंशन राशि के अनुसार) |
जरूरी दस्तावेज | आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता, मोबाइल नंबर |
मुख्य लाभ | 60 वर्ष के बाद जीवनभर पेंशन, नॉमिनी सुविधा, कर लाभ |
पंजीकरण स्थान | बैंक या पोस्ट ऑफिस |
ऑटो-डेबिट सुविधा | हां (बैंक खाते से) |
Atal Pension Yojana का उद्देश्य
अटल पेंशन योजना का लाभ तब मिलता है जब देश के नागरिक कमाई करना बंद कर देते हैं और जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई है उनको एक आर्थिक मदद दी जाती है ताकि वह अपना जीवन जीने में समर्थ हो और इसके लिए उनको 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक निवेश करना होता है फिर उनके निवेश के आधार पर रिटर्न उनकी पेंशन के माध्यम से मिलता है .
Atal Pension Yojana की आवश्यकता
- 60 वर्ष के बाद आय में कमी हो जाती है
- कमाने वाले परिवार का प्रवास होना शुरू हो जाता है
- इस योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिक सम्मानजनक जीवन जीने में समर्थ होंगे
- जीवन यापन में लगातार वृद्धि होती है
Atal Pension Yojana जरूरी दस्तावेज
अटल पेंशन योजना के लिए सरकार की तरफ से जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोट
- बचत बैंक खाता
Atal Pension Yojana के लिए योग्यता
अटल पेंशन योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के लिए निम्नलिखित योग्यता होना अनिवार्य है
- अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए नागरिक भारत का मूल निवासी होना चाहिए
- आवेदन के लिए 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच आयु होनी चाहिए
- इस योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए है और गरीब मध्य वर्ग के लिए भी है
- उम्मीदवार किसी और सरकारी योजना से लाभ नहीं लेना चाहिए
Atal Pension Yojana का लाभ
अटल पेंशन योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है उनको उनके निवेश के आधार पर 1000 से लेकर ₹5000 प्रति महीने पेंशन के रूप में मिल सकते हैं इसके लिए 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक नागरिकों को अपने वित्तीय आधार पर निवेश करना होता है नीचे दिए गए तालिका को देखकर आप अपने अनुसार निवेश कर सकते हैं नागरिकों को अपना बचत बैंक खाता होना अनिवार्य है इस योजना का लाभ 60 वर्ष के बाद जीवन भर मिलता है .
अगर किसी कारणवश 60 वर्ष के बाद पति यह पत्नी की मृत्यु हो जाती है तो यह राशि पति पत्नी की बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी यदि पति-पत्नी दोनों की मृत्यु होती है तो 60 वर्ष के बाद उनके नॉमिनी को भी ट्रांसफर की जा सकती है और अटल पेंशन योजना का सबसे खास बात है कि नागरिकों को कर में छूट मिल सकती है .
आयु (वर्ष) | ₹1,000 पेंशन (मासिक योगदान) | ₹2,000 पेंशन (मासिक योगदान) | ₹3,000 पेंशन (मासिक योगदान) | ₹4,000 पेंशन (मासिक योगदान) | ₹5,000 पेंशन (मासिक योगदान) |
---|---|---|---|---|---|
18 | ₹42 | ₹84 | ₹126 | ₹168 | ₹210 |
25 | ₹76 | ₹151 | ₹226 | ₹301 | ₹376 |
30 | ₹116 | ₹231 | ₹347 | ₹462 | ₹577 |
35 | ₹181 | ₹362 | ₹543 | ₹724 | ₹902 |
40 | ₹291 | ₹582 | ₹873 | ₹1,164 | ₹1,454 |
FOLLOW OUR PAGE :@TODAY24MEDIA