NEET PG 2025 नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2025 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 15 जून 2025 को कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को 31 जुलाई 2025 तक अपनी इंटर्नशिप पूरी करनी होगी आइये पुरी जानकारी जानते है .
NEET PG 2025 परीक्षा विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
परीक्षा का नाम | NEET PG 2025 |
आयोजक संस्था | नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) |
परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित (CBT) |
परीक्षा तिथि | 15 जून 2025 |
शिफ्ट 1 समय | 9:00 AM – 12:30 PM |
शिफ्ट 2 समय | 3:30 PM – 7:00 PM |
इंटर्नशिप पात्रता तिथि | 31 जुलाई 2025 |
MS सीटें | 12,690 |
MD सीटें | 24,360 |
PG डिप्लोमा सीटें | 922 |
सीट कोटा | ऑल इंडिया कोटा (AIQ), स्टेट कोटा, डीम्ड/सेंट्रल यूनिवर्सिटी, प्राइवेट संस्थान |
आधिकारिक वेबसाइट | natboard.edu.in |
महत्वपूर्ण सूचना | उम्मीदवारों को नियमित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करने और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है। |
NEET PG 2025 परीक्षा शेड्यूल
परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी:
शिफ्ट 1: सुबह 9:00 AM – 12:30 PM
शिफ्ट 2: दोपहर 3:30 PM – 7:00 PM
उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक सत्यापन और लॉगिन प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए परीक्षा केंद्र पर जल्दी पहुंचने की सलाह दी जाती है।
NEET PG 2025 सीटें और प्रवेश प्रक्रिया
NEET PG 2025 परीक्षा के माध्यम से विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा:
MS (मास्टर ऑफ सर्जरी) – 12,690 सीटें
MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) – 24,360 सीटें
PG डिप्लोमा – 922 सीटें
इन सीटों में ऑल इंडिया कोटा (AIQ), स्टेट कोटा, डीम्ड/सेंट्रल यूनिवर्सिटी और प्राइवेट संस्थानों की सीटें शामिल हैं।
आधिकारिक अधिसूचना
NEET PG 2025 परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी, शिफ्ट टाइमिंग, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा दिशानिर्देश जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी किए जाएंगे.
महत्वपूर्ण सूचना
- उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नियमित अपडेट चेक करने की सलाह दी जाती है।
- परीक्षा केंद्र पर किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय से पहले पहुंचें।
DO FOLLOW ; TODAY24MEDIA